
लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 176 अंकों की गिरावट दर्ज
नर्इ दिल्ली। मंगलवार को शेयर मार्केट में पूरे दिन दबाव देखने को मिला। जिसकी वजह से बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 1760 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी भी 52 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। जहां रिलायंस के शेयर 3 फीसदी तक गिरे। वहीं बीएसर्इ स्माॅल कैप आैर बीएसर्इ मिडकैप में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। इससे पहले आज सुबह भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ था।
लाल निशान पर बंद हुआ शेया बाजार
आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 0.52 फीसदी की गिरावट दर्ज की गर्इ। वहीं नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी 0.51 फीसदी की गिरा। सेंसेक्स 176.27 अंकों की गिरावट के साथ 33891.13 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 52.45 अंकों की गिरावट के साथ 10198.40 अंकाें पर बंद हुआ। इससे पहले आज सुबह भी कारोबार की शुरूआत गिरावट के साथ हुर्इ थी। सेंसेक्स 40 से ज्यादा अंकों की गिरावट पर था आैर निफ्टी भी 30 से ज्यादा अंकों की गिरावट पर कारोबार कर रहा था।
इन सेक्टर में बढ़ोतरी
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो कैपिटल गुड्स में 144.38 बढ़ोतरी के साथ बंद हुअा। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 87.58 अंकों की बढ़ोतरी के पर बंद हुआ। टेक भी 115.81 अंकों की बढ़त के साथ बंद हो गया। इसके अलावा बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर मिडकैप में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। स्माॅल कैप में 122.46 आैर मिडकैप में 110.08 अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली।
Published on:
30 Oct 2018 07:22 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
