5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35366 पर, निफ्टी 10,744 के स्तर पर

सेंसेक्स 25 अंक लुढ़ककर 35,297 के स्त्तर पर आैर 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 17 अंकों की तेजी के साथ 10,719 के स्तर पर खुला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:58 AM IST

Share Market

सपाट स्तर पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 35366 पर, निफ्टी 10,744 के स्तर पर

मुंबर्इ। पिछले दिन की बड़ी बढ़त के बाद आज हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर के साथ खुला। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 25 अंक लुढ़ककर 35,297 के स्त्तर पर आैर 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 17 अंकों की तेजी के साथ 10,719 के स्तर पर खुला। आज निफ्टी बैंक इंडेक्स 150 अंक लुढ़ककर आैर निफ्टी मिडकैप इंडेक्स भी 40 अंक गिरकर कारोबार की शुरूआत की। चंदा कोचर को लेकर आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के फैसले के बाद आज आर्इसीआर्इसीआर्इ के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली रही है। सन फार्मा, बजाज आॅटो, बीपीसीएल, एचपीसीएल, मारूति सुजुकी, अशोका लेलैंड, इंडियाबुल्स, एचयूएल आैर टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। जबकि आेएनजीसी, एक्सिस बैंक आैर आर्इटीसी के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।


सुबह 09:45 बजे- सपाट शुरूआत के बाद फिलहाल सेंसेक्स में हल्की तेजी आर्इ है लेकिन निफ्टी अभी भी सपाट स्तर पर बना हुआ । फिलहाल सेंसेक्स 44 अंकों की तेजी के साथ 35,366 के स्तर पर आैर निफ्टी 8 अंकों की मामूली तेजी के साथ 10,744 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में भी आज सुस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसर्इ का मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स आैर बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स भी आज के कारोबार में सपाट स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - तीसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती, जानिए आपके शहर में क्या है नया दाम

सेक्टोरियल इंडेेक्स में भी मिलाजुला संकते देखने को मिल रहा है। आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आैर आर्इटी के शेयरों में हल्की खरीदारी का दौर देखने को मिल रहा है। जबकि मेटल आैर आॅयल एंड गैस के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रहा है। फिलहाल बैंक निफ्टी 66 अंको की गिरावट के साथ 26,889 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


4 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया

आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 67.54 के स्तर पर खुला। इसके पहले कारोबारी दिन डाॅलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 67.41 के स्तर पर बंद हुआ था।