
Ril could not recover falling market, closed on red mark for 3rd day
नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ( share market ) की कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स ( BSE sensex ) में आज 98.68 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी ( nifty 50 ) भी 29.70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। आज के शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी, यस बैंक, टाटा मोटर्स के शेयरों में अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। वहीं, सन फार्मा, इंफोसिसि और इंडसइंड बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट
आज बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 98.68 अंकों की गिरावट के साथ 40224.93 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 29.70 अंकों की कमजोरी के साथ 11878.50 अंकों पर कामकाज कर रही थी। वहीं आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली।
सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबार
आज सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को शुरुआती कारोबार के बाद ऑटो, कैपिटल गुड्स, मेटल, हेल्थकेयर के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बिकवाली के कारण आज यह सभी शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, पीएसयू, टेक, आईटी, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबिल के शेयरों में तेजी देखने को मिली। यह सभी शेयर्स आज तेजी के साथ काम कर रहे थे।
बैंक निफ्टी में आई गिरावट
इसके अलावा अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो आज इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। बैंक निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में 84.70 अंकों की कमजोरी के साथ 30664.70 अंकों पर कारोबार कर रही थी।
जानिए दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज यस बैंक, आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी का माहौल रहा है। आज निजी सेक्टर के बैंकों में तेजी रही है। आज ये सभी शेयर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा सन फार्मा, सिप्ला, गेल और भारती इंफ्राटेल के शेयरों में में बिकवाली रही है, जिसके बाद यह सभी शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
Updated on:
11 Nov 2019, 9:53 AM IST
Published on:
11 Nov 2019, 9:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.