
Ril could not recover falling market, closed on red mark for 3rd day
नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार ( indian share market ) की कमजोर शुरुआत हुई। सेंसेक्स ( BSE sensex ) में आज 88.43 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 50 ( nifty 50 ) में भी 34.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रही थी। आज के शुरुआती कारोबार में यूपीएल और भारती इंफ्राटेल टॉप लूजर्स शेयर्स में शामिल थे। वहीं, जी एंटरटेनमेंट, आईसीआईआई बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा आज प्राइवेट बैंक शेयरो में खरीदारी देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स-निफ्टी में आई गिरावट
आज बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 88.43 अंकों की गिरावट के साथ 40565.31 अंकों पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 34.50 अंकों की कमजोरी के साथ 11977.50 अंकों पर कामकाज कर रही थी। वहीं आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी देखने को मिली।
सेक्टोरियल इंडेक्स में रहा मिलाजुला कारोबार
आज सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। शुक्रवार को हुए शुरुआती कारोबार के बाद कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, पीएसयू और टेक के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। बिकवाली के कारण आज यह सभी शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, बीएसई आईटी और मेटल के शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा। यह सभी शेयर्स आज तेजी के साथ काम कर रहे थे।
बैंक निफ्टी में आई तेजी
इसके अलावा अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो आज इसमें भी तेजी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में 36.80 अंकों की तेजी के साथ 30670.00 अंकों पर कारोबार कर रही थी।
जानिए दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज इंडसइंड बैंक, यस बैंक, टाटा मोटर्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज ये सभी शेयर्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा यूपीएल बारती इंफ्राटेल, सनफार्मा, एचयूएल और टाटा स्टील के शेयरों में बिकवाली रही है, जिसके बाद यह सभी शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
Updated on:
8 Nov 2019, 10:07 AM IST
Published on:
8 Nov 2019, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.