30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुपए की मजबूती से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 36 हजार अंकों के पार

सेंसेक्स 336.36 अंकों की मजबूती के साथ 36143.64 अंकों पर झूम रहा है। जबकि नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Dec 28, 2018

Sensex

रुपए की मजबूती से शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 36 हजार अंकों के पार

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की मजबूती से घरेलू शेयर बाजार गुलजार दिखार्इ दे रहा है। जहां सेंसेक्स 36 हजार के अंकों को पार कर गया है। वहीं दूसरी आेर निफ्टी भी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज सुबह शेयर बाजार 70 अंकों की मजबूती के साथ खुला था। वहीं निफ्टी भी 31 अंकों की बढ़त के साथ खुला। बीएसर्इ स्माॅलकैप आैर बीएसर्इ मिडकैप भी बढ़त के साथ है। वहीं एनएसर्इ मिडकैप भी मजबूती के साथ खड़ा है। आइए आपको भी बताते हैं कि शेयर बाजार का रुख है।

300 से ज्यादा अंकों की मजबूती पर सेंसेक्स
रुपए की मजबूती की वजह से आज सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। बांबे स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 336.36 अंकों की मजबूती के साथ 36143.64 अंकों पर झूम रहा है। जबकि नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 95.70 अंकों की मजबूती के साथ 10875.50 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसर्इ स्माॅलकैप 24.20 अंकों की मजबूती के साथ 14506.07 अंकों पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं बीएसर्इ मिडकैप 36.43 अंकों की बढ़त के साथ 15254.72 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी मिडकैप 0.62 फीसदी की मजबूती के साथ 4,883.90 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
अगर सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर दौड़ार्इ जाए तो बैंक निफ्टी 108.25, कैपिटल गुड्स 34.17 आैर बीएसर्इ मेटल 20.50 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बैंक एक्सचेंज 148.58 अंकों की बढ़त पर है। बीएसर्इ आॅटाे 71.24, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 164.32, आर्इटी 50.13 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। वहीं बाकी सेक्टर मामूली बढ़त के साथ है।

रुपए में लौटी मजबूती
कल की गिरावट के बाद रुपया आज बढ़त के साथ खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 30 पैसे की मजबूती के साथ 70.05 के स्तर पर खुला है। रुपया में कल गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 28 पैसे टूटकर 70.35 के स्तर पर बंद हुआ था।