24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Steel Share में एक साल में 4 गुना से ज्यादा का इजाफा, मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी

Tata Steel Share में एक सप्ताह में 15.20 फीसदी, 1 महीने में 30.32 फीसदी, 3 महीने में 70.21 फीसदी और एक साल में 400 फीसदी का रिटर्न दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 May 2021, 10:14 AM IST

Tata Steel share rise 4 times in yr, market cap increased 1 lakh crore

Tata Steel share rise 4 times in yr, market cap increased 1 lakh crore

Tata Steel Share। रतन टाटा की स्टील कंपनी टाटा स्टील सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनियों में से एक है। जब से कंपनी अपने तिमाही नतीजे जारी किए तब से कंपनी के शेयरों में और ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। अगर बात आज करें तो टाटा स्टील का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रही है। जबकि बीते एक साल में कंपनी 4 गुना से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है। कंपनी के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। आपको बता दें कि टाटा स्टील के बुधवार को तिमाही नतीजे जारी हुए थे। जिसमें कंपनी के प्रोफिट में 1600 फीसदी का उछाल देखने को मिला था।

एक साल में 4 गुना कमाई
टाटा स्टील के शेयरों ने बीते एक साल में चार गुना से ज्यादा की कमाई कराई है। सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर कंपनी का शेयर करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 1119.90 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि 18 मई 2020 को कंपनी का शेयर 262.55 रुपए था। जो 52 हफ्तों का न्यूनतम है। उसके बाद से कंपनी के शेयर ने 4.25 गुना की तेजी देखने को मिली है। अगर बीते एक सप्ताह की बात करें कंपनी के शेयर में एक सप्ताह में इसके शेयर में 15.20 फीसदी, 1 महीने में 30.32 फीसदी, 3 महीने में 70.21 फीसदी और एक साल में 400 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आपको चुकाने होंगे इतने दाम

कंपनी के मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रुपए का इजाफा
वहीं बात कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो बीते एक साल में 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा किया है। आंकड़ों पर बात करें तो 52 हफ्तों के न्यूनतम पर होने के कारण कंपनी का मार्केट कैप 31,415.55 करोड़ रुपए था। जो आज सुबी 9 बजकर 30 मिनट पर 1,34,002.17 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यानी तब से अब तक कंपनी के मार्केट कैप में 1,02,586.62 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ हैं। जबकि 15 मिनट के कारोबार में कंपनी के मार्केट में करीब 14 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

टाटा स्टील के प्रोफिट में 1600 फीसदी का इजाफा
बुधवार को टाटा स्टील के मार्च तिमाही के नतीजे जारी हुए थे। कंपनी को इस तिमाही में शुद्घ मुनाफा 6593.50 करोड़ रुपए का हुआ है। जबकि मार्च 2020 में कंपनी को करीब 437 करोड़ का नेट लॉस हुआ था। इसका मतलब प्रॉफिट में 1600 फीसदी का उछाल है। टाटा स्टील के बोर्ड ने प्रति शेयर 25 रुपए के डिविडेंड की भी घोषणा की है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जारी किया गया है।