Share Market News

नवंबर-दिसंबर में 35 लाख शादियों में होगा 4.25 लाख करोड़ का कारोबार

शादी का मौसम: इस बार पिछले साल से ज्यादा होंगी शादियां  

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
नवंबर-दिसंबर में 35 लाख शादियों में होगा 4.25 लाख करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली. इस बार नवंबर-दिसंबर में शादियों के मौसम में खूब कारोबार होने की उम्मीद है। 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच देश भर में लगभग 35 लाख शादियां होने का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल के अनुसार, शादी से संबंधित सामान की खरीद से इस दौरान 4.25 लाख करोड़ रुपए का खर्च होने की संभावना है। पिछले साल इसी अवधि में करीब 32 लाख शादियां हुईं और खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपए आंका गया था। दिल्ली में इस सीजन में 3.5 लाख से अधिक शादियों से करीब एक लाख करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

नवंबर में 5 और दिसंबर में 6 दिन शुभ

कैट की आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान समिति के अध्यक्ष आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया कि नक्षत्रों की गणना के अनुसार, नवंबर में विवाह की तिथियां 23, 24, 27, 28, 29 हैं, जबकि दिसंबर माह में 3, 4,7, 8, 9 और 15 तारीखें विवाह के लिए शुभ दिन हैं। शादी के सीजन का अगला चरण जनवरी के मध्य से शुरू होगा और जुलाई तक जारी रहेगा।

80 फीसदी खर्च समारोहों पर

शादियों के बजट का 20 फीसदी दूल्हा-दुल्हन पक्ष पर खर्च होता है। बाकी 80 फीसदी खर्च शादी समारोह पर किए जाते हैं। शादियों के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी, लहंगा-चुन्नी, फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, कपड़े, जूते, शादी और ग्रीटिंग कार्ड, मेवे, मिठाइयां, फल, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न, सजावट का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपहार आइटम आदि की खूब मांग रहती है। मैरिज हॉल, बेंड, डीजे, टेंट आदि कारोबारियों को भी कारोबार मिलता है।

Published on:
18 Oct 2023 12:22 am
Also Read
View All

अगली खबर