31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, नीलामी के जरिए होती है इनकी बिक्री

इन फलों की खूबियां और कीमत इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं।

2 min read
Google source verification
Fruit

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे फल, नीलामी के जरिए होती है इनकी बिक्री

नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया में लोग अपनी सेहत के प्रति काफी फिक्रमंद रहते हैं। इसके लिए लोग सुबह शाम कसरत के अलावा विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन करते हैं। फिट रहने के लिए लोग महंगे से महंगे फलों का सेवन करने से नहीं चूकते हैं। आपको बाजार में आमतौर पर 200 से 300 रुपए किलो तक के फल मिल जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फल सेहत के काफी अच्छे माने जाते हैं। खास बात यह है कि दुनिया के इन सबसे महंगे फलों की बिक्री नीलामी के जरिए होता है। आइए आपको बताते हैं इन फलों की कीमत और इनकी खूबियों के बारे में...

युबारी मेलन: जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है, ठीक वैसे ही यह एक खास प्रकार का खरबूजा होता है। युबारी मेलन को दुनिया का सबसे महंगा फल कहा जाता है। इस खरबूजे को जापान के होक्काइडो द्वीप में उगाया जाता है। यह मीठे खरबूजों की हाइब्रिड वैराइटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2014 में युबारी मेलन के एक जोड़े को नीलामी में 26000 हजार डॉलर यानी करीब 16 लाख रुपए में नीलाम किया गया था। इस फल को जापान में महंगे गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है।

रूबी रोमन अंगूर: यह एक खास प्रकार का अंगूर है जो अपने आकार के कारण दूसरे अंगूरों से अलग होता है। यह अंगूर आकार में पिंगपोंग गैंद जैसे होते हैं और इनकी खेती भी काफी दुर्लभ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2008 में सबसे पहले इन अंगूरों की खेती शुरू हुई थी। इसके एक अंगूर की कीमत करीब 60 हजार रुपए है।

तइयो नो तमागो आम: वैसे तो दशहरी आम को आमों का राजा माना जाता है लेकिन कीमत के मामले में तइयो नो तमागो आम को आमों का राजा कहा जा सकता है। इस आम को सूरज के अंडे नाम से भी जाना जाता है। इनका आकार बड़े से अंडे के आकार का होता है और यह केवल जापान में उगाया जाता है। इस आम की एक जोड़ी की कीमत करीब 2 लाख रुपए है।

डेंसुके वाटरमेलन: एक एक खास तरबूज होता है और इसका रंग काला होता है। इस तरबूज पर कोई घारी नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2008 में एक डेंसुके वाटरमेलन की नीलामी 6100 डॉलर यानी करीब 3 लाख 90 हजार रुपए में हुई थी। इस खास तरबूज की पैदावार जापान के उत्तरपूर्वी आइसलैंड में होती है।

लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स: इनको दुनिया का सबसे महंगा अनानास कहा जाता है। यह इंग्लैंड के लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन में खास तरीके से उगाया जाता है। इन अनानास को बेहद सावधानी से 50 बागवान ग्रीन हाइस में उगाते हैं। इस एक अनानास की कीमत 1 लाख रुपए के करीब है।