नई दिल्ली। ओला उबर जैसे कैब एग्रीगेटर्स ने आज हर जगह अपना परचम लहराया हुआ है। लेकिन आपको चीन के एक दीदी के बारे में बताते हैं। जिनकी कमाई ओला उबर से भी ज्यादा है। आप सोच रहें होंगे हम किस दीदी की बारे में बात कर रहे हैं। और इस दीदी का ओला उबर से क्या कनेक्शन है। दरअसल दीदी काउदी चीन की एक ऑटो कंपनी है जो किराए पर गाड़ियों का काम करती है। आइए जानते हैं इस दीदी के बारे में और पता करते हैं कि कैसे इस दीदी ने ओला उबर को भी पानी पिलाया हुआ है।