31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! आपका मोबाइल वॉलेट हो सकता हैं हैक

आजकल साइबर अपराधी आपके मोबाइल वॉलेट हैक करने नए तरीके इजाद करने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 4 Nov 2017, 11:46 AM IST

Mobile wallet

नई दिल्ली। पिछले साल नोटबंदी के बाद से देशभर में मोबाइल वॉलेट का चलन काफी तेजी से बढ़ा हैं। केन्द्र सरकार भी देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा दे रही है। लेकिन भारत में मोबाइल वॉलेट के बढ़ते इस चलन से हैकर्स की भी नजर भी अब इस तरफ पड़ चुकी हैं। आजकल साइबर अपराधी आपके मोबाइल वॉलेट हैक करने नए तरीके इजाद करने लगे हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि यदि आपका मोबाइल वॉलेट हैक हो क्या है तो, आपको क्या करना होगा।


कैसे वसूलते हैं पैसे

ये बात तो तय है कि आपके मोबाइल वॉलेट हैक करने के बाद आपके वॉलेट में पड़े सभी पैसे वो वसूल लेंगे। लेकिन कई बार में वो सीधे अपने नंबर पर पैसे नहीं ट्रांसफर करते है क्योंकि ऐसे में उनका नंबर ट्रेस हो सकता हैं। इसलिए वो आपके पैसे से कोई ऑनलाइन खरीदारी कर लेते हैं या फिर किसी मोबाइल या डीटीएच जैसे सुविधाओं पर खर्च कर देते हैं।


जुटाते हैं आपके डेबिट और के्रडिट कार्ड की जानकारी

साइबर अपराधियों के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी आपके के्रडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के बारें में कुछ अहम जानकारी जुटाने में होती हैं। क्योकि आमतौर पर मोबाइल वॉलेट में लोग बड़ी रकम नहीं रखते हैं। ऐेसे में यदि उन्हे आपके के्रडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के डिटेल्स मिल जाए तो वो आपको बड़ी चपत लगा सकते हैं। कई बार तो वो अपने आप को बैंक अधिकारी बता करे आपसे जानकारी उठा लेते हैं।


आपके खर्च करने की आदत पर होती है उनकी नजर

आप जानते है कि आपके मोबाइल वॉलेट में आपके सभी खर्च का ब्यौरा होता है। ऐसे में उनकी नजर इस पर भी होती है कि, आप आमतौर पर कैसी चीजों पर अपना पैसे खर्च करते है और कितना खर्च करते हैं। ऐसे में वो इसका प्रयोग किसी भी एडवर्टाइजिंग नेटवर्क को बेच देते है या फिर दूसरे टार्गेटेड स्कैम के लिए इस्तेमाल कर लेते हैं।


आपके मोबाइल वॉलेट अकाउंट से कर सकते है अवैध गतिविधि

कई बार हैकर्स न सिर्फ आपका मोबाइल वॉलेट से आपको ही चपत लगाते है बल्कि आपके अकाउंट का इस्तेमाल वो दूसरे अवैध काम के लिए करते हैं। जैसे आपके अकाउंट से किसी बैंक को डिजिटली एक्सेस करना। ऐसे में यदि कोई कानूनी कार्रवाई होती है तो इसकी गाज आप पर ही गिर सकती हैं।


कैसे रखें अपना मोबाइल वॉलेट सेफ

अपने मोबाइल वॉलेट को सेफ रखने के लिए सबसे बड़ी बात जो आपको ध्यान में रखना है कि हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही इसे इंस्टॉल करें। इंस्टॉल करने से पहले अपने ऐप परमिशन को भी चेक करें। ऐप लॉकर का प्रयोग करें। अपना ओटीपी किसी से शेयर न करें।