27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी बनी है 82 किलो के सोने से , ये है खासियत

इस अंगूठी को अपने आकार के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
Gold ring

82 किलो सोने से बनी है दुनिया की ये सबसे बड़ी अंगूठी, ये हैं विशेषताएं

नई दिल्ली। दुनिया में सोने-चांदी के शौकीन लोगों की भरमार है। लोग सोने-चांदी की ज्वैलरी खरीदने के लिए लालायित रहते हैं। इसमें भी सोने से बनी ज्वैलरी ज्यादा पसंद की जाती है। महिला हो या पुरूष हर कोई सोने की बनी अंगूठी, चैन पहनने की चाहत रखते हैं। आज हम आपको सोने से बनी एक एेसी अंगूठी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया की सबसे बड़ी सोने से बनी अंगूठी कहा जा रहा है। आइए आगे आपको बताते हैं कि सोने की यह सबसे बड़ी अंगूठी कहा पर है और इसकी क्या खासियत है...

यहां बनाई गई है यह अंगूठी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया की इस सबसे बड़ी अंगूठी को चीन की एक कंपनी ने बनाया है। इन दिनों यह अंगूठी चीन के बड़े शहरों में शुमार शंघाई में प्रदर्शित की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस अंगूठी को निर्माण 82.2 किलोग्राम सोने से किया गया है। इस अंगूठी की कीमत 29.73 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अंगूठी को 99.99 फीसदी शुद्ध सोने से बनाया गया है और इसे दुनिया की सबसे बड़ी सोने की अंगूठी के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कर लिया गया है। दुनिया की इस सबसे बड़ी सोने की अंगूठी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।

इससे पहले दुबई के नाम पर था रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे बड़ी सोने की अंगूठी के रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी दुबई के नाम पर दर्ज थी। इस अंगूठी का वजन 64 किलोग्राम था और इसे दुबई के डेरा गोल्ड चौक बाजार में लोगों को दिखाने के लिए रखा गया था। इस अंगूठी में 5.1 किलो वजन के नगीने भी जड़े हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस अंगूठी का निर्माण 2000 में किया गया था और उस समय सोने का भाव 250 डॉलर प्रति औंस था। इस अंगूठी का निर्माण सऊदी अरब के जाने माने ज्वैलरी निर्माता तैयबा ने किया था।