
Share market closed with rise after 2 days, Nifty crossed 12100
नई दिल्ली। आज अमरीकी शेयर बाजार में गिरावट और एशियाई बाजारों से मिली जुली प्रतिक्रिया आने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार 700 अंकों की उछाल के साथ खुला, लेकिन बाद में 500 अंकों की रेंज पर आ गया। निफ्टी 50 भी 158 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। ऑटो, बैंकिंग, और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में फिलहाल तेजी देखने को मिल रही है। छोटी और मझौली कंपनियों के इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस जैसी जाएंट्स कंपनियों के शेयरों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
शेयर बाजार में हरियाली
आज शेयर बाजार में हरियाली देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 545.24 अंकों की बढ़त के साथ 38842.53 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 158.85 अंकों की गिरावट के साथ 11360.60 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 197.44, बीएसई मिड-कैप 204.69 और सीएनएक्स मिडकैप 237.20 अंकों की बढ़त के साथ है। आपको बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जो भारतीय बाजार की दूसरी सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावट थी।
सेक्टोरल इंडेक्स में बहार
आज सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। बैैंक एक्सचेंज 340.16 और बैंक निफ्टी 265.30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 365.21 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई हेल्थकेयर 220.79, बीएसई ऑटो 107.19, कैपिटल गुड्स 183.69, बीएसई आईटी 241.95, बीएसई मेटल 169.27, तेल और गैस 193.05, बीएसई टेक 118.98, बीएसई एफएमसीजी 96.03 और बीएसई पीएसयू 90.57 अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
जाएंट्स कंपनियों शेयरों में देखने को मिल रही है तेजी
आज शेयर बाजार में जाएंट्स कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.43 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस के शेयर 2.08 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 3.18 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक 2.71 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं वेदांता में 1.93 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है।
ऑटो कंपनियों के शेयरों में गिरावट
रविवार को ऑटो कंपनियों ने अपनी सेल के आंकड़े जारी किए थे, जो बिल्कुल भी अच्छे नहीं थे। जिसका असर आज कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रहा है। महिंद्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में 1.98 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं टाटा मोटर्स के शेयरों में 0.27 फीसदी की गिरावट है। कोटक महिन्द्रा बैंक 1.72 फीसदी, गेल इंडिया 0.43 और टेक महिन्द्रा के शेयरों में 0.26 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
Updated on:
02 Mar 2020 10:14 am
Published on:
02 Mar 2020 10:11 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
