
World's Richest people lost 444 billion dollars due to coronavirus
नई दिल्ली। बीता सप्ताह सिर्फ भारतीय बाजारों के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया के बाजारों के लिए खराब रहा। दुनिया के बड़े निवेशकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से आई इस गिरावट के कारण दुनिया के 500 अरबपतियों को 444 बिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपए के अनुसार 32 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। खास बात तो ये है कि यह आंकड़ा भारत के 2020-21 के प्रस्तावित बजट से भी भी ज्यादा है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी 2020 को देश का बजट पेश किया था। जिसमें व्यय मद में 30.42 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा है। वहीं बीते सप्ताह दुनिया के तीन सबसे अमीर लोगों को 30 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 2008 में आई आर्थिक मंदी के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। उस समय इक्विटी मार्केट से 6 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान देखने को मिला था।
कोरोना वायरस की भेंट चढ़ा साल का मुनाफा
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से आई इस गिरावट के कारण दुनिया के अरबपतियों ने इस महीने के बीते सप्ताह के कमाए मुनाफे को एक हफ्ते में गंवा दिया। इस साल की शुरूआत से लेकर बीते सप्ताह तक दुनिया के 500 अरबपतियों ने 78 बिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया था।
बेजोस, गेट्स और बनार्ड ने गवांए कुल 30 बिलियन डॉलर
अगर बात दुनिया के तीन सबसे ज्यादा अमीर लोगों की बात करें तो अमेजन के मालिक जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के को फाउंडर बिल गेट्स और एलवीएमएच के चेयरमैन बर्नाड अर्नाल्ट को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। तीनों ने कुल मिलाकर 30 बिलियन डॉलर का नुकसान महज एक हफ्ते में उठाया है।
एक हफ्ते में दुनिया के 10 अरबपतियों को हुआ बड़ा नुकसान
| अरबपति का नाम | कंपनी का नाम | शुद्घ गिरावट ( बिलियन डाॅलर में ) |
| जेफ बेजोस | अमेजन | 11.9 |
| बिल गेट्स | माक्रोसाॅफ्ट | 10 |
| बर्नार्ड अर्नाल्ट | एलवीएमएच | 9.1 |
| एलन मस्क | टेस्ला | 9 |
| वाॅरेन बफे | बर्कशायर हैथवे | 8.8 |
| एमैंसियो ऑर्टेगा | इंडिटेक्स | 6.8 |
| मार्क जुकरबर्ग | फेसबुक | 6.6 |
| लैरी पेज | एल्फाबेट | 6.4 |
| कार्लोस स्लिम | अमरिका मोविल | 6.3 |
| सर्गी ब्रिन | एल्फाबेट | 6.2 |
9 बिलियन गवांने के बाद भी फायदे में हैं एलन मस्क
वहीं दूसरी ओर टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क को चौथा सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। इस दौरान मस्क को 9 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। खास बात तो ये है कि इनता पैसा गंवाने के बाद भी वो 8.8 बिलियन डॉलर के फायदे में हैं। वास्तव में एलन मस्क को साल के शुरूआत में स्टॉक मार्केट से काफी फायदा हुआ था। जिसकी वजह से उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ था। मौजूदा समय में वो दुनिया 25वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति 36.3 बिलियन डॉलर है।
दुनिया के 80 फीसदी अरबपतियों की संपत्ति लाल निशान पर
ब्लूमबर्ग वेल्थ रैंकिंग में 80 फीसदी अरबपतियों की संपत्ति इस साल लाल निशान पर आ गई है। यह इसका कारण सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं और भी ग्लोबल परिस्थितियों की वजह से भी है। कार्निवल कॉरपोरेशल के चेयरमैन मिकी एरिसन के इस हफ्ते एक बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। मिकी एरिसन दुनिया के सबसे बड़े क्रूज लाइन ऑपरेटर हैं। जापान में इनकी शिप में पांच लोगों की मौत हो गई थी।
Updated on:
02 Mar 2020 10:52 am
Published on:
29 Feb 2020 03:10 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
