
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में हुआ घोटाला
एसपी सिटी अरविंद सिंह के अनुसार यहां एक मेंबरशिप डिपार्टमेंट है जिसमें लोग मेंबर बनते हैं और चंदा देते हैं। उस विभाग में काम करने वाले मुरलीधर दास, जिन्होंने 32 रसीदें प्राप्त की थी, उन पर आरोप है कि उन्होंने इन रसीदों को वापस नहीं किया। उससे धन अर्जित किया है। उस धन का हिसाब नहीं दिया।
उन्होंने आगे बताया कि आरोप को देखते हुए विश्वनाथ दास की तहरीर पर थाना वृंदावन में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच के साथ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार कर्मचारी की तलाश कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कर्मचारी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मुरलीधर दास को मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को सदस्य बनाने और दान लेने के लिए 32 रसीद बुक दी थी। इन रसीद बुक के जरिए मुरलीधर दास ने श्रद्धालुओं से दान लिया और पैसे अपने पास रख लिए।
Updated on:
4 Jan 2025, 5:50 PM IST
Published on:
4 Jan 2025, 5:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.