13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाय के दो ट्रक गोबर से बनाए गिरिराज महाराज

बृज मंडल में गोवर्धन पूजा महोत्सव कई रूपों में मनाया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Oct 31, 2016

Goverdhan puja

Goverdhan puja

मथुरा। कृष्ण की नगरी मथुरा में गोवर्धन पूजा की धूम रही। दूर दराज से आये लाखों भक्तों ने अपने आराध्य छलिया नंदकिशोर की विभिन्न रूपों में पूजा अर्चना की। बृज मंडल में गोवर्धन पूजा महोत्सव कई रूपों में मनाया जाता है।

महाविद्या कॉलोनी में कार्यक्रम
स्थान-स्थान पर गिरिराज महाराज की पूजा अर्चना की गयी। मथुरा के गोविन्द नगर इलाके की महाविद्या कॉलोनी में गत वर्षो की भांति इस बार भी 45 फुट लम्बा गिरिराज महाराज का विग्रह बनाकर पूजा अर्चना का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

देखें वीडियो

25 वर्षों से हो रहा कार्यक्रम
पवन भगत पुजारी ने बताया की दो ट्रक गाय के गोबर से 15 कारीगरों द्वारा लगभग 8 घंटों की कारीगरी के बाद 45 फुट लम्बे गिरिराज महाराज का निर्माण किया गया। इनके मनोहारी रूप के दर्शन करने के लिए जनपद के कोने-कोने से लोग आए। पूजा-अर्चना की। पिछले 25 वर्षो से इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा है।


छप्पन भोग
स्थानीय निवासी पवन शर्मा ने पत्रिका को बताया कि भगवान को छप्पन भोग के साथ अन्नकूट का प्रसाद लगाया जाएगा। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मथुरा जनपद के लोगों के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे।
देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

image