6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big News यमुना एक्सप्रेस वे पर भयानक हादसा, छह की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

गौतमबुद्ध नगर से ताजमहल देखने आ रहे थे, ट्रक में घुस गई कार, छह साल की बच्ची बची

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jun 16, 2019

Accident

Accident

मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुँची यमुना एक्सप्रेस-वे सुरक्षा टीम और पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ट्रक में घुसी कार

छह लोग वैगनआर एचआर-3 ओआर -9721 से आगरा घूमने जा रहे थे। जैसे ही ये लोग बलदेव थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर गढ़ी सूखा सराय माइलस्टोन संख्या 140 पर पहुँचे, कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कार के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी विष्णु नाम का व्यक्ति चला रहा था। मृतकों में नीरज (25 वर्ष) पत्नी प्रेमचंद, अनीता (30 वर्ष) पत्नी शिवकुमार, अंजली (13 वर्ष) पुत्री शिवकुमार, विष्णु (25 वर्ष) पुत्र सुरेश, करुणा (22) वर्ष पुत्री सलेख निवासी समसुन नगर, जेवर, जिला गौतमबुद्ध नगर की मौत हो गई। कार में सवार 12 वर्ष की बच्ची इस हादसे में बच गई।

पुलिस ने लोगों की मदद से शव निकाले

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार में सवार सभी मृतकों को लोगों की मदद से बाहर निकाला। पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया यह गया है कि यह लोग आगरा ताजमहल देखने के लिए जा रहे थे।