6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के मथुरा में 25-26 अक्टूबर को होगी आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

RSS  के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस बार उत्तर प्रदेश के मथुरा में होने जा रही है। आइये बताते हैं कब और कहां होगी बैठक

2 min read
Google source verification
RSS

सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख, RSS

RSS की इसी महीने 25 और 26 अक्टूबर को यूपी के मथुरा में होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही संघ के संगठन के अनुसार बनाए गए सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक भी शामिल होंगे।

RSS प्रचार प्रमुख ने क्या कहा ?

RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर बयान जारी कर बताया, "इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल’ की बैठक पश्चिम उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत में मथुरा के पास परखम ग्राम में 25 एवं 26 अक्टूबर को होने जा रही है। यह बैठक प्रतिवर्ष इन्हीं दिनों में दीपावली के पूर्व संपन्न होती है। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत एवं सह संघचालक, कार्यवाह तथा प्रचारक अपेक्षित रहते हैं।"


यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, कांग्रेस सांसद ने बताएं शेयर बाजार और एग्जिट पोल के संबंध

उन्होंने बताया कि इस बैठक में RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी सह सरकार्यवाह एवं अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए सुनील आंबेकर ने आगे बताया कि विजयादशमी के पावन पर्व पर सरसंघचालक मोहन भागवत द्वारा प्रस्तुत विचारों तथा उनके भाषण में उठाए गए महत्वपूर्ण मुद्दों से जुड़ी योजनाओं के साथ ही देश में वर्तमान समय में चल रहे समसामयिक विषयों पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी।

बैठक में क्या होगा ?

इसी वर्ष मार्च 2024 में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा RSS कार्य के विस्तार की जानकारी भी बैठक में रखी जाएगी। बैठक में विशेषकर संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े कार्यक्रमों एवं सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2025 तक पूरा करने के संबंध में विचार-विमर्श कर भविष्य की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी।