3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद महाराज को श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी ने बताया ढोंगी, किडनी को लेकर दिया बड़ा बयान

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोश पाण्डेय ने प्रेमानंद महाराज को ठग बताते हुए उनकी किडनियों को ठीक बताया है। आशुतोश पाण्डेय उनको 30 दिनों को अल्टीमेटम देते हुए किडनियों की जांच करवाने की बात कही है।

2 min read
Google source verification
प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कोर्ट जाएंगे आशुतोष पांडेय

प्रेमानंद महाराज के खिलाफ कोर्ट जाएंगे आशुतोष पांडेय

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष ने संत प्रेमानंद महाराज के उपर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने प्रेमानंद महाराज की किडनियों को ठीक बताते हुए उनपर फर्जी ड्रामा करने का आरोप लगाया है।

फर्जी ड्रामा कर रहे हैं प्रेमानंद महाराज: आशुतोष

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य वादी और ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने प्रेमानंद महाराज को एक चिट्ठी लिखी है कि, ‘संत होने के नाते सम्मान करते हुए जानना चाहता हूं कि धर्म के नाम पर ढोंग क्यों? आप भगवान श्री कृष्ण जन्मभूमि की आवाज आज तक नहीं उठा पाये। आप फर्जी ड्रामा कर रहे हैं कि किडनी खराब है, यदि सच में ही आपकी किडनी खराब है तो सार्वजानिक रूप से किसी शासकीय अस्पताल में इसका चेकअप करा कर सार्वजनिक रिपोर्ट जारी करें अन्यथा यह ढोंग बंद करें। आप जैसे संत भगवान श्री कृष्ण के नाम पर ठग विद्या कर रहे हैं। आप लोगों को भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि की लड़ाई जमीन से लेकर न्यायालय तक लड़नी चाहिए और लड़ने वालों का सहयोग करना चाहिए’।

यह भी पढ़ें: भारी भीड़ के सामने पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी से मांगी माफी, प्रेमानंद महाराज ने जताई थी आपत्ति

इसके बाद उन्होंने लिखा है कि ‘आपसे सादर अनुरोध है कि आप 30 दिन के अंदर सरकारी अस्पताल में चेकअप करा कर सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट जारी करें। यदि आपके द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो हम आपके विरुद्ध भी माननीय न्यायालय में जाने के लिए बाध्य होंगे’।

आशुतोष ने प्रेमानंद महाराज को 30 दिनों का समय दिया है। अब देखना है कि इस मामले में प्रेमानंद महाराज क्या जवाब देते हैं।

Story Loader