मथुरा। गोवर्धन मार्ग पर स्थित FCI गोदाम में धान मिल संचालकों से गोदाम के अधिकारी द्वारा 10 हजार रूपए प्रति गाड़ी की रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। मिल संचालक का आरोप है कि चावल का लॉट उतरवाने का गोदाम के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर आनंद अवस्थी और टीए टू मोहित पैसे की मांग कर रहे हैं। वहीं एडीएम वित्त ने मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।