5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sena Bharti Rally में पकड़ी गईं प्रतिबंधित दवाएं और संदिग्ध मा‌र्क्सशीट

सेना भर्ती मेले (Indian Army Sena Bharti Rally) के चौथे दिन 4108 ने दौड़ में हिस्सा लिया और 274 दौड़ पूरी कर सके, इस दौरान सेना के अधिकारियो ने अभ्यर्थियों के पास से प्रतिबंधित दवाइयां और फ़र्ज़ी मार्कशीट बरामद की |
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Nov 2018, 6:25 PM IST

race

race

मथुरा। ईगल ग्राउंड पर चल रहे सेना भर्ती मेले (Indian Army Sena Bharti Rally) में चौथे दिन अलीगढ़ जिले के गभाना और इगलास क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस दौरान अभ्यर्थियों के पास से प्रतिबंधित दवाएं और संदिग्ध मा‌र्क्सशीट पकड़ी गईं। दौड़ पूरी होने के बाद 274 अभ्यर्थी चयनित किए गए। जानकारी के मुताबिक चौथे दिन करीब 7800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 5600 अभ्यर्थी ही पहुंचे। इस बीच 4108 ने दौड़ में हिस्सा लिया और 274 दौड़ पूरी कर सके। इस बीच कुछ अभ्यर्थियों के पास से प्रतिबंधित दवाएं मिलीं तो कुछ के पास संदिग्ध मार्कशीट। एक अभ्यर्थी की शिक्षा मथुरा की थी, लेकिन वह अलीगढ़ में रह रहा था, वहीं उसका निवास प्रमाण पत्र बुलंदशहर का था। एक अभ्यर्थी वर्ष 2015 का एनसीसी का सी का प्रमाणपत्र लाया, जबकि ये प्रमाण पत्र सिर्फ दो साल के लिए ही वैध होता है।

Must Read - शादी वाले दिन टीईटी की परीक्षा देने पहुंची दुल्हन ने किया सबको हैरान, हर तरफ उसी की चर्चा, पढ़िए ये दिलचस्प खबर