
banke bihari
मथुरा। बांके बिहारी के मंदिर में जगह जगह बोर्ड लगाए गए हैं जिन पर स्पष्ट तौर पर लिखा है, फोटो खींचना सख्त मना है। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। हाल ही अक्षय तृतीया पर बांकेबिहारी जी के चरण दर्शन का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब ये फोटो वहां के सेवायतों तक पहुंचा तो वे इसे देखकर भड़क गए। सेवायतों का कहना है कि ये काम मंदिर के ही किसी सेवायत का है क्योंकि जिस एंगल से बिहारी जी के चरणों का फोटो खींचा गया है, उससे स्पष्ट है कि श्रद्धालु ऐसा नहीं कर सकते। बता दें कि साल में सिर्फ एक ही बार अक्षय तृतीया के दिन बांके बिहारी के चरण दर्शन होते हैं।
मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन ये फोटो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। इस मामले में मंदिर के सेवायत मनोज कुमार गोस्वामी व श्रीनाथ गोस्वामी का कहना है कि फोटो वायरल करना मंदिर की मर्यादाओं के खिलाफ है। सेवायतों को यहां भक्तों को फोटो खींचने से रोकने के लिए कहा जाता है, लेकिन वे खुद ही ऐसे काम कर रहे हैं। ये वाकई दुखद है। उन्होंने मंदिर प्रबंधन इसकी जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
09 May 2019 10:35 am

बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
