
मथुरा। मंगलवार 16 जुलाई को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इसके कारण वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। कल निर्धारित समय से करीब 50 मिनट पहले मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। वहीं भगवान के शयन भोग के समय में भी परिवर्तन किया गया है। शयन भोग में 5 घंटे 40 मिनट पहले ही ठाकुर जी शयन को चले जाएंगे।
ये रहेगा समय
मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार के मुताबिक दिर के पट 16 जुलाई को सुबह 7:45 बजे खुलेंगे। 7:55 बजे श्रृंगार आरती होने के बाद आठ बजे राजभोग सेवा प्रारंभ होगी और 11:10 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। दोपहर 12:40 बजे शयन भोग की सेवा के लिए पट खुलेंगे। 3:45 बजे शयन आरती होने के बाद 3:50 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को ठाकुर जी दर्शन का अवसर नहीं मिल सकेगा।
Published on:
15 Jul 2019 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
