Banke Bihari Temple: वृंदावन के मशहूर बांके बिहारी मंदिर में धक्का मुक्की से एक श्रद्धालु के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने घायल श्रद्धालु को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा मंदिर के गेट चार के पास हुआ।
दरअसल, बीडी भट्ट ( 83) बांके बिहारी के दर्शन के लिए परिवार के साथ आए थे। वह मंदिर के गेट चार और पांच के बीच खड़े थे, तभी अचानक पीछे से तेज धक्का आया। इस धक्के में एक युवक बुजुर्ग श्रद्धालु के पैर पर गिर गया, जिससे बुजुर्ग के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और वह जमीन में गिर पड़े।