31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी ही सरकार में भाजपा विधायक थाने में बैठे धरने पर, बोले- बिना रिश्वत दिए नहीं सुनती पुलिस

आम जनता तो छोड़िए सत्तारुढ़ दल के विधायक ही कह रहे हैं कि थाने में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। एफआईआऱ दर्ज कराने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 4:36 PM IST

poorna prakassh

अपनी ही सरकार में भाजपा विधायक थाने में बैठे धरने पर, बोले- बिना रिश्वत दिए नहीं सुनती पुलिस

मथुरा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार होते हुए भी भाजपा विधायक को थाने में धरने पर बैठना पड़ा। भाजपा विधायक ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। आम जनता तो छोड़िए सत्तारुढ़ दल के विधायक ही कह रहे हैं कि थाने में बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। एफआईआऱ दर्ज कराने के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। जी हां, यह कहना है थाने में धरने पर बैठने वाले भाजपा विधायक पूरन प्रकाश का। विधायक ने साफ कहा कि पीड़ित की थाने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही और अधिकारियों से कहो तो वो भी ठीक से बात तक नहीं करते हैं।

पुलिस पर घूसखोरी और प्रताड़ित करने का आरोप
बता दें कि बलदेव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश अपने ही विधानसभा क्षेत्र के थाना महावन पहुंचे। यहां उनके साथ उनके क्षेत्र के कुछ लोग भी थे जिनका कहना था कि अपनी समस्याओं को लेकर कई बार थाने आये लेकिन पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इसके साथ ही पुलिस पर रिश्वत लेने और गलत मामलों में लोगों को फंसाये जाने के आरोप भी लगाए गए। अपनी ही सरकार में पुलिस पर भ्रष्ट होने और पीड़ित पक्ष को ही प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए विधायक पूरन प्रकाश ने थाना महावन पर अपने समर्थकों के साथ रविवार देर रात तक धरना दिया। इस दौरान धरना दे रहे लोग महावन थानाध्यक्ष को सस्पेंड किये जाने की भी मांग कर रहे थे।

जनता परेशान है, अधिकारी मस्त हैं

विधायक पूरन प्रकाश ने पुलिस पर खुल कर आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पैसे लेकर हर काम कर रहे हैं। जनता परेशान है, अधिकारी मस्त हैं। बल्देव विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश जिस समय थाने के अंदर पुलिस पर बरस रहे थे उस समय वह किसी विरोधी दल के नेता जैसी भाषा का प्रयोग कर रहे थे। समर्थक लगातार पुलिस पर आरोप लगा रहे थे कि पुलिस उनकी नहीं सुनती है। विधायक के एक दम से बदले मिजाज से पार्टी के लोग भी हतभ्रत रह गये, दबी जुबान कई नेताआें ने कहा कि विधायक की भाजपा में लम्बी पारी पर इसका असर पड़ेगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश