26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM योगी ने दी कृष्णनगरी को ‘अन्नपूर्णा’ की सौगात, 5 हजार लोगों को मिलेगा मुफ्त खाना

सीएम योगी ने अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत कर दी है। यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से यहां अब हर दिन 5 हजार लोगों को मुफ्त खाना खिलाने की व्यवस्था रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Aug 2022, 4:29 PM IST

cm_yogi_adityanath_inaugurated_annapurna_restaurant_in_mathura.jpg

कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। सीएम योगी करीब 30 मिनट तक रुके और भगवान कृष्ण के दर्शन करने के बाद पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव देश दुनिया मना रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ अन्नपूर्णा भोजनालय का शुभारंभ हुआ है। इसके लिए सीएम ने विजय कौशल महाराज न्यास का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की श्रद्धा ही है जो इस तीर्थ को तीर्थत्व प्रदान करती है। ऐसे लोगों के लिए ही अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू हुआ है।

यह भी पढ़े - जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ नोएडा, इस्कॉन मंदिर में गूंज रहे राधे-राधे के जयकारे

हर दिन 5 हजार लोगों को मिलेगा मुफ्त खाना

बता दें कि सीएम योगी ने अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत कर दी है। यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से यहां अब हर दिन 5 हजार लोगों को मुफ्त खाना खिलाने की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद सीएम योगी टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने पटका पहनाकर संतों का सम्मान किया। इसे अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के मंच पर पहुंचे। यहां उन्होंने 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

यह भी पढ़े - जन्माष्टमी पर यहां लड़कियां फोड़ती हैं दही हांडी, अनोखी है वजह

जन्मस्थान पर उमड़ा रहा भक्तों का सैलाब

जन्माष्टमी के अवसर पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ का अंबार लगा रहा। सुबह से ही भक्तों का सैलाब जन्मस्थान पर उमड़ रहा है। वहीं कन्हैया के भक्तों के लिए ब्रजवासियों ने जगह.जगह भंडारे का आयोजन भी किया। कान्हा की नगरी में करीब 50 लाख भक्त अजन्मे के जन्म के साक्षी बने। इसके अलावा विदेशों से भी श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगने भक्त पहुंचे। राधे राधे और हरे कृष्णा के जयकारों से पूरा ब्रज गुंजायमान हो गया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग