26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Noida: जन्माष्टमी पर यहां लड़कियां फोड़ती हैं दही हांडी, अनोखी है वजह

दही हांडी फोड़ने का खेल लड़कों के लिए माना जाता है। लेकिन नोएडा के निठारी गांव की बेटियां इस परंपरा को तोड़ते हुए खुद दही हांडी फोड़ती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 19 Aug 2022, 3:06 PM IST

girls_break_dahi_handi_in_nithari_village_of_noida.jpg

जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा से लेकर वृंदावन समेत अलग अलग शहरों में जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंज रहे हैं। इस अवसर पर कई जगहों पर दही हांडी को फोड़ने का भी रिवाज है। जिसके चलते कई शहरों में लड़के दही हांडी फोड़कर कृष्णा का जन्मदिन मनाएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नोएडा के निठारी गांव में मटका फोड़ कार्यक्रम में लड़के नहीं बल्कि लड़कियां दही हांडी फोड़ती हैं। आइए जानते हैं इस अनोखी परंपरा के बारे में...

यह भी पढ़े - जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ नोएडा, इस्कॉन मंदिर में गूंज रहे राधे-राधे के जयकारे

लोगों ने शुरू किया था विरोध

बता दें कि दही हांडी फोड़ने का खेल लड़कों के लिए माना जाता है। लेकिन नोएडा के निठारी गांव की बेटियां इस परंपरा को तोड़ते हुए खुद दही हांडी फोड़ती हैं। गांव की रहने वाली लड़कियों का कहना है कि हमने प्लान बनाया कि हम लड़कियां भी मूर्ति स्थापित करेंगी और दही.हांडी तोड़ेंगी, लेकिन घर में लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। हालांकि हमने भी ठान लिया था कि हम भी पीछे नहीं हटेंगे। वह पिछले 5.6 सालों से इस कार्यक्रम को आयोजित करती आ रही हैं।

यह भी पढ़े - यूपी की 6200 गोशालाओं में आज होगी जन्माष्टमी की धूम, शुरू हुई तैयारियां

फर्स्ट रेज नाम से बनाया ग्रुप

उनका कहना है कि गांव की सभी लड़कियों ने फर्स्ट रेज यानी पहली किरण नाम से एक ग्रुप बनाया और उसमें निठारी गांव की लड़कियों को जोड़ा गया। इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और तब से लेकर हर साल इस कार्यक्रम को मनाया जाता है। लड़कियों ने बताया कि पिछली बार करीब 25 फीट की ऊंचाई पर मटकी टांगी गई थी जिसे इस बार बढ़ाने का प्रयास किया गया है।