5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाय ने दिया विचित्र बच्चे को जन्म.दूर दूर से देखने आ रहे लोग

- गाय ने दिया अजीबों ग़रीब बच्चे को जन्म। - गाय के बच्चे को देखने के लिए पहुँच रहे लोग। - स्थानीय लोग भगवान के चमत्कार को देख हुए हैरान। - अर्ध नारी बछिया को दिया जन्म। - नर और नारी के है अंग गाय के बच्चे के। - गाँव महोली का मामला।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

arun rawat

Feb 01, 2021

गाय के बच्चे के साथ गाय स्वामी अमर सिंह - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क  

गाय के बच्चे के साथ गाय स्वामी अमर सिंह - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क  

निर्मल राजपूत

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क मथुरा. भगवान का चमत्कार कब और कहां इसे देखने को मिल जाए यह कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक चमत्कार देखने को मिला है मथुरा के गांव महोली में। गाय ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है हर कोई इस गाय के बच्चे को देखकर तरह-तरह की बातें कर रहा है। दूर-दूर से गाय के बच्चे को देखने के लिए लोग आ रहे हैं।


मथुरा से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव महोली का यह परिवार इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। परिवार की चर्चा का विषय बनने का कारण है गाय द्वारा जन्मा गया बच्चा। इस बच्चे को देखकर हर कोई हैरान है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि गांव महोली निवासी अमर सिंह ठाकुर के यहां एक गाय ने बच्चे को जन्म दिया और जन्म देने के बाद से ही यह बच्चा लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दूर दूर से देखने आ रहे हैं और इस गाय के बच्चे के चरणों को छूकर जा रहे है। दिन भर घर में लोगों का आना जाना लगा रहता है कोई इसे भगवान श्री कृष्ण की लीला मान रहा है तो कोई इसे भगवान शिव का आशीर्वाद। गाय स्वामी अमर सिंह ने बताया कि सुबह 4:00 बजे गाय ने बच्चे को जन्म दिया और हम लोग बच्चे को देखकर चकित रह गए। चकित रहने की वजह यह है गाय के बच्चे के बछड़े और बछिया के अंग जो होते हैं वह दोनों हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह भगवान शिव का आशीर्वाद है और गाय के बच्चे के अंदर नारी-और नर के अंग है।


अमर सिंह ने आगे बताते हुए कहा कि बहुत लोग इस गाय के बच्चे को खरीदने के लिए आ गए हैं लेकिन हम इस गाय के बच्चे को अपने पास हमेशा रखेंगे। यह हमारे लिए अनमोल है। उन्होंने ये भी कहा की गाय का ये बच्चा भगवान शंकर का रूप है।