
Govardhan Puja
Govardhan Puja: मथुरा में धूमधाम से गोवर्धन पूजा मनाई गई। गाय के गोबर से बने गिरिराज की भक्तों ने पूजा की और उनका परिक्रमा किया। मथुरा के प्रसिद्द द्वारिकाधीश मंदिर में भगवान गोवर्धननाथ की पूजा की गई। मंदिर के सभी पुजारी और कर्मचारियों ने पूजा में हिस्सा लिया।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर द्वारकाधीश मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। 151 किलो गाय के गोबर से मंदिर के आंगन में बड़ा गोवर्धन बनाया गया और गायों की पूजा के साथ गिरिराज जी को अन्नकूट का भोग लगाया गया। गिरिराज जी का श्रृंगार के बाद मंदिर के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की।
गाय के गोबर से बने गिरिराज जी का मंदिर मंदिर ले पुजारियों ने वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार पूजा किया। वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा संपन्न हुआ। उन्हें विभिन्न प्रकार के पकवानो के भोग लगाए गए। पूजा करने के बाद मंदिर के अधिकारी,कर्मचारियों ने गोवर्धन की परिक्रमा लगाई।
चांदी के सिंहासन पर विराजमान द्वारकाधीश के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। द्वारिकाधीश मंदिर में आयोजित की गई गोवर्धन पूजा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पूजा अर्चना की और परिक्रमा लगाई।
Updated on:
01 Nov 2024 04:51 pm
Published on:
01 Nov 2024 04:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
