25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन के पिता की ख्वाहिश को दूल्हे ने किया पूरा, हेलीकॉप्टर से विदा कर ले गया दुल्हनिया

हेलीकॉप्टर से विदाई के लिए लड़की के पिता ने जताई थी इच्छा

less than 1 minute read
Google source verification
shadi

दुल्हन के पिता की ख्वाहिश को दूल्हे ने किया पूरा, हेलीकॉप्टर से विदा कर ले गया दुल्हनिया

मथुरा। दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर ने जब उड़ान भरी तो उस बेटी के सपने को भी नई उड़ान मिली, जिसके पिता ने सपना देखा था कि उसकी बेटी हेलीकॉप्टर से विदा हो। लड़की के पिता की ख्वाहिश को पूरा किया दामाद ने और दुल्हन को चॉपर से विदा कर ले गया। दुल्हन की विदाई पर आसपास के गांवों की भीड़ जुट गई।

हेलीकॉप्टर से आया दूल्हा
मथुरा रिफाइनरी क्षेत्र के गांव धानातेजा में दूल्हा अपनी दुल्हन की विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर लेकर आया। ग्राम धानातेजा निवासी चौधरी धर्मवीर सिंह के पुत्र सुमित चौधरी का रिश्ता चंद्रपुरी कॉलोनी निवासी कैप्टन उदयवीर सिंह चौधरी की पुत्री वंदना चौधरी के साथ तय हुआ था। सात मार्च की शादी थी लेकिन, दुल्हन के पिता कैप्टन उदयवीर सिंह चौधरी की इच्छा थी कि उनकी बेटी हेलीकॉप्टर में बैठकर अपनी ससुराल जाए।

ससुराल से विदा करा ले गया दामाद
दूल्हा सुमित ने दुल्हन के पिता की ख्वाहिश को पूरा करने का जिम्मा लिया और दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ससुराल गया। दुल्हन जब हेलीकॉप्टर से विदा हुई तो उसे देखने के लिए आस पड़ोस के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।