26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन करके घर बुलाया फिर गोली मारकर कर दी किन्नर की हत्या

साथी किन्नर पर हत्या करने का आरोप। लेनदेन को लेकर हुआ था दोनों के बीच विवाद।

2 min read
Google source verification
Murder

Murder

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप साथी किन्नर पर लगा है। हत्या के बाद से आरोपी किन्नर फरार है। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच में जुट गयी। मामला नेग के लेनदेन को लेकर विवाद का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी कर रही है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक कोसीकलां की रहने वाली सखी बाई नाम की किन्नर बृहस्पतिवार को सुरीर में रानी किन्नर और उसके साथी रंजीत के घर आई हुई थी। सखी बाई के साथ उसकी साथी पायल और उनका ड्राइवर भी था। रानी किन्नर ने सखी के साथ आए लोगों को अपने घर के ऊपर के कमरे में बैठा दिया और वह नीचे कमरे में बैठकर सखीबाई से बात करने लगी। बातचीत के दौरान दोनों में विवाद बढ़ गया और रानी किन्नर ने अपने साथी रंजीत के साथ मिलकर घर में सखीबाई किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर सखीबाई के साथ आई उसकी साथी किन्नर ऊपर कमरे से नीचे आई तो नीचे कमरे में सखी बाई मृत अवस्था मे पड़ी हुईं थीं और रानी और रंजीत मौके से गायब थे।

पायल ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं सखी किन्नर की मौत होने पर किन्नरों ने रोड पर जाम करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रानी और रंजीत ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी
मृत सखी किन्नर की साथी पायल ने बताया कि रानी किन्नर ने कई बार फोन किया था और फोन पर कह रही थी कि जरूरी बात करनी है। उसके बुलाने पर ही उसकी गुरू सखीबाई सुरीर आई थी जहां रानी और रंजीत ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी।