9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

कृपालु महाराज की बेटी की शव यात्रा शामिल हुए 12 देशों के अनुयायी, 6 किमी तक चली लंबी यात्रा 

Kripalu Maharaj Daughter Last Rites: मथुरा में कृपालु महाराज की बेटी डॉ. विशाखा का आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया। 6 किलोमीटर की इस लंबी शव यात्रा में 12 देशों से उनके अनुयायी शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Swati Tiwari

Nov 28, 2024

kripalu maharaj daughter vishakha
Play video

Kripalu Maharaj Daughter Last Rites: मथुरा के कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा का गुरुवार को यमुना तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई घनश्याम के बेटे रामानुज ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अंतिम यात्रा में 12 देशों के अनुयायी उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। 6 किलोमीटर इस लंबी यात्रा में एक लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। यात्रा के दौरान सारे अनुयायियों ने एक रंग के कपड़े पहने हुए थे। 

6 किमी तक चली लंबी यात्रा 

यात्रा के दौरान प्रेम मंदिर के बाहर भजन-कीर्तन किया गया। अंतिम यात्रा के दौरान सारे अनुयायी भावुक नजर आए। श्रद्धांजलि देने के लिए जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई, यह अंतिम यात्रा 6 किलोमीटर लंबी थी। इस यात्रा में इतने लोग शामिल थे कि वहां चल पाना भी मुश्किल हो रहा था। 3 दिनों से उनका शव अंतिम दर्शन के लिए प्रेम मंदिर में रखा हुआ था। 

कार हादसे में हुई मौत 

डॉ विशाखा का नोएडा के जेवर में कार हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि करीब 15 साल पहले कृपालु महाराज की भी एक हादसे में ही मौत हुई थी। प्रतापगढ़ के आश्रम में फिसलने के कारण उनके सिर चोट आई थी, जिसके बाद वे कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका निधन हो गया था। 15 नवंबर 2013 को कृपालु महाराज ने अंतिम सांस ली थी।