12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

राधा बल्लभ मंदिर बना जंग का मैदान, वीडियो वायरल

प्राचीन राधा बल्लभ मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया है, इस घटना का वीडियो भी वारयल हो रहा है।

Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Aug 07, 2018

मथुरा। धार्मिक नगरी वृन्दावन के प्रमुख मंदिरों में आये दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से मंदिरों की छवि धूमिल हो रही है वहीं दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की भावनायें भी आहत हो रही है। एक बार फिर प्राचीन राधा बल्लभ मंदिर में मारपीट का मामला सामने आया है, इस घटना का वीडियो भी वारयल हो रहा है।

ये है मामला 

जगप्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर के बाद अब नगर के प्राचीन राध बल्लभ मंदिर में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति मंदिर परिसर में बैठे व्यक्ति को मंदिर से बाहर जाने के लिए लताड़ लगा रहा है जिसके जवाब में गुस्साये व्यक्ति ने उस पर हाथ में लगे बैंत से प्रहार करना शुरू किया। इसके बाद एक और व्यक्त घटना स्थल की ओर दौड़ लगाता है और दोनों ने एक राय होकर बेंंत से प्रहार करने वाले युवक पर लात घूसों की बौछार करनी शुरू कर दी। मंदिर परिसर में हुयी मारपीट की घटना से दर्शनार्थ आए श्रद्धालुओं में खलबली मच गयी। इस बीच किसी अन्य व्यक्ति ने मारपीट की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो वायरल कर दिया।

गोस्वामियों में हुई मारपीट

सूत्रों की मानें तो बैठा हुआ व्यक्ति रासवंश गोस्वामी परिवार का है जो फिलहाल सेवा से निवृत्त है, जिस पर लताड़ लगा रहा युवक विलासवंश गोस्वामी परिवार का कर्मचारी है जो कि सेवायत गोस्वामियों के कहने पर उसे मंदिर से निकल कर जाने के लिए कह रहा था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुयी है, यहां बताते चलें कि पूर्व में ठाकुरजी के अंगों से की गयी छेड़छाड़ के मामलों में विलासवंश गोस्वामी परिवार के लोगों के खिलाफ जांच भी चल रही है।