2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कद्दावर जाट नेता और दो पूर्व आईएएस भाजपा में

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के समक्ष भाजपा के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में ली सदस्यता

less than 1 minute read
Google source verification
leader

leader

मथुरा। लोकसभा चुनाव को दौर में दलबदल जारी है। संयुक्त जाट आरक्षण समिति के संयोजक एचपी सिंह परिहार अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए है। एचपी सिंह परिहार ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के समक्ष भाजपा के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि एचपी सिंह परिहार ने गठबंधन से टिकट का दावा किया था।

भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
यह जानकारी सौंख अड्डा स्थित एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में खुद एचपी सिंह परिहार ने दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी गोयल आदि भाजपा नेता मौजूद रहे। सबने उनके स्वागत किया।

ये भी आए साथ में
एचपी सिंह परिहार ने बताया कि उनके साथ पंडित राम नरेश गौतम, दिनेश शर्मा, राजीव चौधरी, डीपी सिंह, पूर्व आईएएस डीएस वर्मा, पूर्व आईएएस चौधरी ब्रह्मपाल सिंह, सिकंदर सिंह, महावीर सिंह परिहार, सुरेश चौधरी मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर एचपी सिंह परिहार ने कहा कि पूरे देश में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Story Loader