Banke Bihari Temple Vrindavan Holi: बांके बिहारी मंदिर में होली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भीड़ में दम घुटने से मुंबई के एक श्रद्धालु की मौत हो गई।
Banke Bihari Temple Vrindavan Holi: मुंबई के साईं कोलीवाड़ा के सुनील पिशोरी लाल 40 लोगों के साथ वृंदावन में होली देखने आए थे। सभी लोग बसंती धर्मशाला में ठहरे हैं। मंगलवार सुबह सुनील अपने साथियों के साथ दर्शन करने के लिए बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। दर्शन करने के बाद जैसे ही गेट नंबर एक से वे बाहर निकले तभी अचानक तबीयत खराब हो गई।
चक्कर खाकर सुनील जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला सैनिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रद्धालु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
सुनील के साथ आए लोगों ने बताया कि 17 मार्च को 40 लोगों को ग्रुप मुंबई से वृंदावन आया था। इस ग्रुप में सुनील मांगो पुत्र पिशोरी लाल भी आए थे।