इस घटना को लेकर SP मथुरा ने कहा, “आज कोलकाता के कुछ श्रद्धालु अपनी टैक्सी से गोवर्धन में दर्शन के लिए आए थे। डीग अड्डे से जब वे घुस रहे थे तो बैरियर ओर मौजूद पुलिसकर्मी से उनका कुछ विवाद हो गया। इस मामले पर जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों और CCTV फुटेज के मुताबिक, आगे की कार्रवाई की जाएगी।”