मथुरा में एक 13 साल लड़का मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। उसी बीच मोबाइल फट गया और वह जख्मी हो गया।
मथुरा में गेम खेलते समय 13 साल लड़के का मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से लड़के के हाथ और मुंह पर चोट आई है। घायल लड़के को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह मामला मथुरा के शहर कोतवाली इलाके के मेवाती मोहल्ले का है।
मेवाती मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनका 13 साल का लड़का मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। अचानक उसी बीच घर से विस्फोट होने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो देखा कि मोबाइल फटा हुआ था। लड़का बुरी तरह से घायल है।
परिजन घायल मोहम्मद जुनैद को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने मोहम्मद जुनैद को पहले फर्स्ट एड दिया और भर्ती कर लिया। डॉक्टर ने बताया कि उसका अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। फिलहाल हालत स्थिर है।
मोहम्मद जावेद ने बताया कि उसने कुछ दिन एमआई का नया मोबाइल लिया था। मोबाइल में कोई दिक्कत नही थीं। पता नहीं क्या हो कि मोबाइल फट गया। बताया जा रहा है कि मोबाइल पर लड़का गेम खेल रहा था तब वह फोन चार्ज लगाकर खेल रहा था।