मथुरा

UP Monsoon Alert: यूपी में फिर से एक्टिवेट हुआ मानसून, 21 जिलों आंधी-बारिश से तबाही शुरू

UP Monsoon Alert: मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले 6 घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश शुरू होने वाली है।  

less than 1 minute read
Jul 26, 2023
यूपी में फिर से सक्रिय हुआ मानसून

UP Monsoon Alert: यूपी में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी अधिक हो रही थी, जिससे लोग परेशान दिख रहे थे। लेकिन, इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले 6 घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश शुरू होने वाली है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। साथ ही आकाशीय बीजली गिरने की भी संभावनाएं हैं।

6 घंटे में शुरू हो जाएगी बारिश
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के सीनियर मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि प्रदेश में कई कारणों की वजह से मानसून की सक्रियता ढ़ीली पड़ गई थी, अब जाकर एक बार फिर से मानसून एक्टिवेट हो गया है। मानसून की सक्रियता का असर कल देर शाम से ही देखने को मिला। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर से बारिश शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। दानिश ने बताया कि प्रदेश के 21 जिलों में अगले 6 घंटे के अंदर मौसम बदल जाएगा। काले बादल छाएंगे और तेज आंधी-तूफान शुरू हो जाएगा।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के अलीगढ़, फिरोजाबाद, संभल, अलीगंज, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, मुरादाबाद, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, औरैया, कन्नौज, बदायूं, बरेली, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, पीलीभीत, ललितपुर, रामपुर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी-तूफान और गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर प्रभावित जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Published on:
26 Jul 2023 04:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर