
मकान मालिक गौरव उर्फ डेविड कमरे का किराया लेने आता रहता था। इसी दौरान महिला के अवैध संबंध हो गए।
6 साल की बच्चे की मां को अपने मकान मालिक से इस कदर इश्क हुआ की की वह कातिल बन बैठी। मामला मथुरा के थाना गोविंदनगर इलाके का है। सोमवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने खुलासा करते हुए बताया कि तीन मई की रात गोविंदनगर थाना क्षेत्र के लक्षमीनगर में सिकंदर उर्फ हीरा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि उसकी मृत्यु का कारण गला दबना (स्ट्रेंगुलेशन) आया है। यहीं से पुलिस का शक गहरा गया। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के
नेतृत्व में गोविंदनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।
इस दौरान लोकल इंटेलीजेंस, अन्य माध्यम और कालोनीवालों से मिली जानकारी के आधार पर युवक की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी गौरव उर्फ डेविड सैनी का नाम प्रकाश में आया। मृतक के भाई प्रहलाद सैनी निवासी लक्ष्मीनगर, बिरला मंदिर ने भाई की हत्या के आरोप में दोनों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस टीम इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने सटीक सूचना पर सोमवार को हनुमान मंदिर बिरला मंदिर के समीप से इनको गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद कर चालान किया है।
महिला का मकान मालिक से हुआ इश्क, पति को मार डाला
पुलिस ने बताया कि हीरा अपनी पत्नी और 6 साल के बच्चे के साथ किराए के मकान में रहते थे। मकान मालिक गौरव उर्फ डेविड कमरे का किराया लेने आता रहता था। इसी दौरान महिला के अवैध संबंध हो गए। जिसके चलते आए दिन पति और पत्नी में विवाद होता रहता था।
Published on:
09 May 2023 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
