
muder in mathura
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में सुबह प्राथमिक विद्यालय के मैदान में एक युवक का रक्तरंजित शव मिला। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। युवक की गोलीमार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रात में घर से बुलाकर ले गया था
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव चंदौरी निवासी 26 वर्षीय विनोद पुत्र रामरतन डंपर चालक था। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम को विनोद अपने घर पर ही था और पड़ोस में रहने वाला एक शख्स उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात में विनोद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने पता लगाने का प्रयास किया। न विनोद के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के ग्राउंड में एक युवक का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पास जाकर लोगों ने देखा तो मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में हुई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पीठ में मारी गोली
जानकारी होने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की पीठ में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास से शराब की खाली बोतल, नमकीन पाउच और खाली गिलास मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच शुरू कर दी है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
19 May 2019 11:02 am

बड़ी खबरें
View Allमथुरा
ट्रेंडिंग
