6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा

Holi 2021 : बेहद खास है नंदगांव की होली, साल भर इंतजार करते हैं श्रद्धालु

द्वापर युग से यह परम्परा चली आ रही है, हर वर्ष लोग नंद गांव बरसाना की होली देखने के लिए इंतजार करते हैं

Google source verification

निर्मल राजपूत
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा. होली के अलग-अलग रंग देखना है तो राधा-कृष्ण के धाम मथुरा-वृंदावन में आइये। यहां कभी लड्डुओं की होली तो कभी लठ्ठमार और कभी फूलों और रंगों की होली लोगों को प्रेम रस और भक्ति भाव से ओत-प्रोत कर देती है। बुधवार को ढोल, मृदंग नाच-गानों के बीच नंदगांव में होली खेली गई। राधा के गांव बरसाने के लोग नंदगांव पहुंचे और अबीर-गुलाल उड़ाकर व नाच-गाकर होली खेली। द्वापर युग से यह परम्परा चली आ रही है। हर वर्ष लोग नंद गांव बरसाना की होली देखने के लिए इंतजार करते हैं।