
प्रधानमंत्री ने नाम लिए बिना पाकिस्तान को दी ये चेतावनी
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कान्हा की धरती से पाकिस्तान का नाम लिए बिना चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद ग्लोबल प्रॉब्लम है। इसकी जड़ें पड़ोस में फल-फूल रही हैं।
भारत पूरी तरह सक्षम
श्री मोदी ने कहा- 11 सितम्बर को ही स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में पूरी दुनिया में भारत का दर्शन रखा। उसी 11 सितम्बर को अमेरिका में हमला हुआ और दुनिया दहल गई। आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ पूरे विश्व को संकल्प लेने की जरूरत है। भारत इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। यह हमने दिखाया भी है और आगे भी दिखाएंगे। आतंकी अब संगठन का नाम बदलकर अपने कारनामों को नहीं छिपा पाएंगे। आतंकवाद को मिलकर पराजित करना है। संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ें और जिस उद्देश्य के लिए इकट्ठे हुए हैं, उन्हें हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने विकास की अनेक नई परियोजनाओं के लिए जनता को बधाई दी।
Published on:
11 Sept 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
