10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बृज के निरंकारी बच्चों ने इटावा में मचाई धूम, देखें वीडियो

निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा हरदेव देशभर में निरंकारी यूथ समागम के माध्यम से नेक दिशा देने का प्रयास कर रही हैं।  

2 min read
Google source verification
Mathrua news

Mathrua news

मथुरा। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा निरंकारी बाल समागम सोमवार को इटावा के नुमाइश मैदान में हुआ। इसमें आगरा मंडल के साथ मथुरा के तमाम निरंकारी बच्चों ने भागीदारी की। मथुरा बाल संगत की इंचार्ज उर्वशी त्रिपाठी तथा युवा प्रचारक भरत कुमार व किशोर स्वर्ण के नेतृत्व में मथुरा के लगभग दो दर्जन बच्चों ने इटावा में आयोजित निरंकारी बाल समागम में अपनी प्रेरक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

ये भी पढ़ें - AMU के प्रोफेसर सत्य प्रकाश शर्मा को प्राकृत भाषा विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया, कुलपति ने कही ये बात

जीवन में अनुशासन का मंचन
मथुरा के प्रभात, प्रकाश, मोहित, रश्मि, पूजा, पियुष, गौतम, यश, अनुराग, अमन, विवेक, काजल, पूनम, सुमित इसरानी ने आशू शाक्य, रूचि इसरानी और चाहत त्रिपाठी के नेतृत्व में काव्य पाठ कर मर्यादा की सीख दी, वहीं प्रेरक नाटक जीवन में अनुशासन का मंचन कर भरपूर वाह-वाही बटोरी।

ये भी पढ़ें - प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना बनी वरदान, लोग कुछ इस तरह ले रहे लाभ

सत्संग से जुड़े रहने की सीख
निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी की प्रेरणा से आयोजित बाल समागम में आगरा, एटा, फिरोजाबाद, इटावा आदि शहरों के बच्चों और युवाओं ने गीत-भजन-कविताएं और लघु नाटक के साथ प्रेरक विचार व्यक्त कर निरंकार-प्रभु और सत्संग से जुड़े रहने की सीख दी। मुख्य अतिथि इटावा के पालिकाध्यक्ष फर्रूखान अहमद ने निरंकारी बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहाते हुए शाबाशी दी।

माता-पिता के चरण स्पर्श करें
हरियाणा के नीलोखेड़ी से आयी निरंकारी प्रचारिका श्रीमती बलबीर कौर ने अध्यक्षीय संदेश में बच्चों और युवाओं के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बच्चों और युवाओं को श्रेष्ठ संस्कार दे रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी न केवल अपने परिवार का बल्कि अपने देश का भी नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि युवा सद्गुरु से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर आध्यात्म को अपनाएं। बच्चे और युवा अपने माता-पिता तथा बड़ों का चरणस्पर्श कर सम्मान किया करें। घर-परिवार में प्रेम हो, सत्कार हो यही व्यावहारिक सीख निरंकारी मिशन दे रहा है।

ये भी पढ़ें - ट्रैफिक पुलिसकर्मी नो एंट्री में निकाल रहा था भारी वाहन, तभी सादा कपड़ों में निजी गाड़ी से पहुंच गये शहर के नये एसएसपी..., इसके बाद जो हुआ..., देखें वीडियो

युवा शक्ति को नियंत्रित करें
प्रवक्ता किशोर "स्वर्ण" ने बताया कि समागम में युवाओं को आध्यात्म के माध्यम से आधुनिक टेक्नोलॉजी का सदोपयोग करने और बुरी आदतों से दूर रहने के टिप्स दिए गए। युवा प्रचारक अमन मेहन्द्रु ने बताया कि बाल समागम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को आध्यात्म की ओर प्रेरित करना है। जोनल इंचार्ज माता कांता मेहन्द्रू ने बताया कि आज युवा शक्ति को नियंत्रित करके इसे नेक कार्यों के लिए प्रयोग करने की जरूरत है। वरना ये शक्ति गलत राह की ओर अग्रसर हो जायेगी। निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी देशभर में निरंकारी यूथ समागम के माध्यम से नेक दिशा देने का प्रयास कर रही हैं। मथुरा वापस लौटने पर स्थानीय संयोजक हरविंद्र कुमार ने भागीदारी करने वाले बच्चों और युवाओं के साथ अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को सत्संग से जोड़े रखें।