4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NH 2 पर गोतस्करों से यूपी पुलिस की मुठेभेड़, एक तस्कर ढेर, दो सिपाही घायल

मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दो तस्कर घायल हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Mar 2020, 12:47 PM IST

NH 2 पर गोतस्करों से यूपी पुलिस की मुठेभेड़, एक तस्कर ढेर, दो सिपाही घायल

NH 2 पर गोतस्करों से यूपी पुलिस की मुठेभेड़, एक तस्कर ढेर, दो सिपाही घायल

मथुरा। योगी सरकार में सख्ती के बावजूद गोतस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। उत्तर प्रदेश से अन्य राज्यों में गोतस्करी की जा रही है। ताजा मामला सामने आया है जनपद के छाता थाना पुलिस क्षेत्र में। जहां दौताना कट के पास पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई वहीं दो तस्कर घायल हुए हैं।

पुलिस को देखते ही फायरिंग

दरअसल थाना छाता कोतवाली के अंतर्गत देर रात करीब 2:30 बजे नेशनल हाईवे दो पर केडी चौकी के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मैक्स पिकअप को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी और दिल्ली की तरफ भागने लगे।

दो पुलिसकर्मी हुए घायल

छाता पुलिस ने तुरंत वायरलेस पर फायरिंग और एक गाड़ी संख्या RJ 32 GB 4211 के दिल्ली की तरफ भागने की कोशिश की सूचना दी। इसके बाद नेशनल हाईवे-2 पर क्रीमवेल आइस्क्रीम फैक्टरी के सामने पुलिस ने गोतस्करों को घेर लिया और जवाबी फायरिंग शुरू की। गोतस्करों की तरफ से की जा रही फायरिंग में राहुल और महेंद्र नाम के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जवाबी फायरिंग में एक तस्कर ढेर

पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर की गोली लगने से मौत हो गई और दो घायल हो गए जबिक दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो तस्कर भागने में सफल रहे। वारदात की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा और आईजी जोन, आगरा ए सतीश गणेश भी मौके पर पहुंच गए।

राजस्थान ले जा रहे थे

पकड़े गए तस्कर मेवात के बताए जा रहे हैं। ये गोवंश को राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराके छाता कान्हा पशु आश्रय गोशाला में भेज दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश