
Mathura Murder Case: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी मथुरा में रविवार शाम को प्लास्टिक व्यापारी की पत्नी की गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इसका चौंकाने वाला खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास लूटे गए 5 हजार में से 44 सौ रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा खून से सने थैले में कपड़े और जेवरात भी मिले हैं। मथुरा के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी फिजियोथेरेपिस्ट राघव शर्मा दिल्ली का रहने वाला है। राघव के पिता की मौत हो चुकी है। छह महीने पहले उसकी मां उसे रोजगार दिलाने गोविंदनगर क्षेत्र निवासी रिश्तेदार के यहां लाई थी। आरोपी ने इंटर के बाद यहीं से फिजियोथेरेपी का कोर्स किया। इसके बाद मथुरा में शास्त्री नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी रोहित पांडेय के यहां किराए पर रहकर मौसा के थेरेपी सेंटर पर काम करने लगा था। पुलिस ने बताया कि राघव में गुस्से की प्रवृत्ति थी। इसके चलते मां ने उसे नशा मुक्ति केंद्र गाजियाबाद में पहले भर्ती कराया था।
एसएसपी शैलेश पांडेय के अनुसार, हाईवे थानाक्षेत्र स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट में प्लास्टिक व्यापारी पंकज जैन का फ्लैट है। 26 नंबर फ्लैट की दूसरी मंजिल पर स्थित व्यापारी के फ्लैट में वारदात के समय व्यापारी की 52 साल की पत्नी मनी जैन और उनके ससुर मौजूद थे। हत्यारोपी राघव शर्मा श्री नाथ अपार्टमेंट में कई लोगों की फिजियोथेरेपी करता था। इसमें प्लास्टिक व्यापारी की पत्नी मनी जैन भी शामिल थीं। रविवार को भी हत्यारोपी राघव मनी जैन की फिजियोथेरेपी करने आया था। राघव शर्मा दिल्ली का रहने वाला है।
इस समय वह अपनी मां के साथ कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर में रहता है। रविवार को राघव की मनी जैन से मामूली कहासुनी हो गई। इसी से गुस्से से पागल हुए राघव ने किचन से चाकू लेकर मनी जैन का गला रेत दिया और हाथ की नसें काट दी। हत्या के बाद आरोपी के मन में लालच जाग गया और वह घर से नकदी-जेवर लेकर फरार हो गया। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को उनके घर आते और जाते देखा गया। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं।
एसएसपी ने बताया कि राघव रविवार को मनी जैन की फिजियोथेरेपी करने पहुंचा था। फ्लैट में पैरालिसिस ग्रस्त मनी जैन के ससुर थी थे। वह चलने फिरने में असमर्थ हैं और सो रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर राघव की मनी जैन से कहासुनी होने लगी। इसके बाद ही गुस्से से पागल हुए राघव ने मनी जैन की हत्या कर दी। इस दौरान राघव के कपड़ों पर खून लग गया था। इसके चलते उसने अपने कपड़े बैग में रखे और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी राघव को गोवर्धन चौराहा स्थित अभिनंदन होटल के पास से गिरफ्तार किया है।
इसके बाद पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर लूट की घटना स्वीकार कर ली। उसके कब्जे से लूटे पांच हजार में से 4400 रुपये और उसकी निशानदेही पर कृष्ण जन्म भूमि वाले लिंक रोड के फ्लाई ओवर के नीचे रेलवे लाइन किनारे कूड़े के ढेर से हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने और चोरी जेवर, पर्स, कागजात बरामद कर लिये।
आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट
Published on:
05 Dec 2023 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allमथुरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
