5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल श्रम निषेध दिवस पर नन्हें बच्चों के हाथों में तख्तियां, लोगों से करते दिखे अपील

बाल श्रम निषेध दिवस के दिन बाल श्रम को रोकने के लिए चिराग सोसाइटी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Neeraj Patel

Jun 12, 2020

बाल श्रम निषेध दिवस पर नन्हें बच्चों के हाथों में तख्तियां, लोगों से करते दिखे अपील

बाल श्रम निषेध दिवस पर नन्हें बच्चों के हाथों में तख्तियां, लोगों से करते दिखे अपील

मथुरा. बाल श्रम निषेध दिवस के दिन बाल श्रम को रोकने के लिए चिराग सोसाइटी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बच्चों के हाथों में स्लोगन लिखी हुई पट्टी देकर बाल श्रम निषेध की अपील की। वहीं लोगों से भी आग्रह किया कि वो किसी भी बच्चे को बाल मजदूरी करते हुए देखें तो तुरंत ही पुलिस को सूचित करें।

बच्चे काम करते दिखे तो इस नम्बर पर दें जानकारी

चिराग सोसायटी द्बारा रेलवे चाइल्ड लाइन मथुरा के बालश्रम निषेध दिवस के मौके पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मथुरा जंक्शन स्थित गोपाल नगर की मलिन बस्ती के आसपास झोपड़ी झुग्गियों में रहने वाले बच्चे और उनके परिवार को जागरूक किया गया। बच्चों के परिवार के साथ साथ देश के प्रत्येक व्यक्ति से यह आवाहन किया गया कि वह 18 वर्ष की कम उम्र के बच्चों पर काम न कराएं। यह अपराध है बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर बाल श्रम निषेध का नारा लगाया और लोगों से अपील की के बाल श्रम को देश से पूरी तरह खत्म किया जाए।

रेलवे चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सैय्यद ने जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि बाल श्रम निषेध दिवस है। बच्चे और उनके माता-पिता को समझाया गया है कि वह अंधकार में न रहे और प्रकाश की ओर अपना कदम बढ़ाए सभी लोगों से यह अपील भी की गई कि वह अपने बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाएं और उन पर किसी भी तरह की कोई मजदूरी न कराएं। बाल श्रम हमारे देश और समाज के लिए अभिशाप है।

ये लोग रहे मौजूद

अगर आप को कहीं भी कोई बच्चा जिसकी उम्र 18 साल से कम है अगर आपको कहीं काम करता दिखाई दे तो आप तुरंत 1098 नम्बर पर कॉल तुरंत इसकी जानकारी दे सकते हैं। आपकी एक कॉल किसी बच्चे का जीवन बदल सकती है प्रोग्राम के अंत मे कोऑर्डिनेटर रेलवे चाइल्ड लाइन ने सभी उपस्थित लोगों को बाल श्रम न करने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कोरोना से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और बार-बार साबुन से हाथ धोने और मास्क लगाने का भी आग्रह किया और सभी को रेलवे चाइल्ड लाइन के द्वारा मास्क का वितरण किया। रेलवे चाइल्ड एंड कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सैयद के अलावा समीम, नेहा, रनवीर, नीलू, मधुबाला, सुघड़ सिंह, बेबी कुमारी आदि लोग मौजूद रहे।