3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवीन तोगड़िया की पार्टी के प्रत्याशी का ऐलान, भाजपा के सामने होंगे ये उम्मीदवार

प्रवीन तोगड़िया की पार्टी हिन्दुस्थान निर्माण दल ने घोषित किया मथुरा लोकसभा सीट पर सुरेश सिंह को उम्मीदवार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 17 Mar 2019, 10:59 AM IST

मथुरा। हिन्दुत्व और राम मंदिर के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब प्रवीन तोगड़िया ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। भाजपा के लिए पार्टी मुसीबतें बनकर सामने आ सकती है। मथुरा सीट से हिन्दुस्थान निर्माण दल ने सुरेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद में सुरेश सिंह विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

चुनाव प्रत्याशी की लिस्ट
सुरेश सिंह अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद में राष्ट्रीय महामंत्री हैं और हिन्दुस्थान निर्माण दल की चुनाव संचालन समिति के प्रमुख भी हैं। उन्होंने बताया कि दल पूरे देश में अपने प्रत्याशी लड़ाएगा। प्रत्याशियों की लिस्ट भी वहीं जारी करेंगे। सबसे पहले उन्होंने खुद के चुनाव प्रत्याशी होने की घोषणा कर इस बात की शुरुआत कर दी है।

स्थानीय सांसद के लिए भरी हुंकार
उन्होंने कहा कि अभी तक हमने 16 बार सांसद चुने हैं। इनमें से 8-9 बार हमने बाहरी लोगों को सांसद चुना, इनमें से अधिकांश लोग जीतने के बाद जनपद आए ही नहीं। जो आए भी उनसे जनता का मिलना आसान नहीं रहा। हमें स्थानीय लोगों को ही सांसद बनाना चाहिए जो यहां की स्थानीय समस्याओं को ठीक से समझता हो। लोगों की आसानी से पहुंच में हो। उन्होंने कहा कि जनपद में पानी की समस्या है। गोवर्धन क्षेत्र में यह समस्या सबसे ज्यादा है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश