5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दक्षिण एक्सप्रेस से झांसी जा रही थी महिला, अचानक हालत बिगड़ी और प्रसव पीड़ा से चिल्लाने लगी फिर…देखें वीडियो

महिला और उसका पति कोसीकलां स्टेशन पर उतर गए और स्टेशन पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 23 Nov 2018, 11:47 AM IST

woman

woman

मथुरा। दक्षिण एक्सप्रेस से अपने पति के साथ दिल्ली से झांसी जा रही एक गर्भवती महिला की ट्रेन में अचानक हालत बिगड़ गई। प्रसव पीड़ा के कारण महिला जोर जोर से चिल्लाने लगी। ट्रेन जब कोसीकलां स्टेशन पर रुकी तो महिला को स्टेशन पर उतारा गया। इसी बीच प्लेटफॉर्म पर महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल रेलवे पुलिस ने महिला और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसीकलां में भर्ती कराया है, जहां दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक झिंझन नौगांव छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी जगदीश गर्भवती पत्नी चंदा देवी के साथ दिल्ली से झांसी दक्षिण एक्सप्रेस से जा रहे थे। दोनों दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। इस बीच ट्रेन में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस बीच जैसे ही ट्रेन कोसीकलां पहुंची, उसका पति पत्नी को लेकर स्टेशन पर उतर गया और रेलवे पुलिस से मदद मांगी। स्टेशन पर मौजूद पुलिस महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रही थ्ज्ञी कि महिला ने प्लेटफार्म पर बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद रेलवे पुलिस के सिपाही पी के गौतम ने तत्परता दिखाते हुए महिला और नवजात को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोसीकलां में भर्ती कराया, जहां महिला और नवजात की स्थिति बेहतर बताई गई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश