21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमानंद महाराज से प्रभावित हुई महिला ने छोड़ दिया शहर, सड़क पर बैठ कर बेचती है फूल

प्रेमानंद महाराज से मोहित महिला ने त्याग दिया अपना घर, महाराज जी और राधा रानी के सेवा के लिए बेचती हैं फूल।

less than 1 minute read
Google source verification

मथुरा

image

Swati Tiwari

Jun 18, 2024

प्रेमानंद महाराज को आज हर कोई जानता है। अपने उपदेशों और वचनों के कारण सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज काफी फेमस हैं। आधी रात को जब वो वृंदावन की सड़कों पर निकलते हैं तो दर्शन करने वालों की लाइन लग जाती है। इनकी ख्याति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनके दरबार में बड़े-बड़े दिग्गज तक हाजिरी लगाते हैं। लोग इनके दर्शन को बेताब रहते हैं। ऐसे ही कानपूर की रहने वाली एक महिला प्रेमानंद महाराज के प्रवचन से इतनी मोहित हुई कि उन्होंने अपना शहर तक छोड़ दिया और सड़क पर बैठ कर फूल बेचने लगीं।

प्रेमानंद महाराज से मोहित ने त्याग दिया घर 

कानपुर की रहने वाली महिला प्रेमानंद महाराज जी के उपदेशों से इतनी मोहित हुई कि उन्होंने अपना घर त्याग दिया और राधा रानी की सेवा करने लगीं। महिला का नाम साक्षी पांडे है। वह यूट्यूब पर संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनती थीं। वह महाराज जी से इतनी प्रभावित हो गई कि उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और अपने परिवार के साथ कानपुर से वृंदावन आ गईं। साक्षी सड़क पर फूल बेचकर अपनी आजीविका चलाती हैं।