scriptRam Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यकाल के आखिरी दौरे पर जाएंगे वृंदावन, आश्रय सदन में साझा करेंगे विधवा महिलाओं का दर्द | president ram nath kovind will meet widow women during vrindavan visit | Patrika News
मथुरा

Ram Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यकाल के आखिरी दौरे पर जाएंगे वृंदावन, आश्रय सदन में साझा करेंगे विधवा महिलाओं का दर्द

Ram Nath Kovind Vrindavan Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कार्यकाल के आखिरी दौरे पर वृंदावन आ रहे हैं। जहां वे आश्रय सदन में रह रहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं का दर्द साझा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

मथुराJun 25, 2022 / 11:02 am

lokesh verma

president-ram-nath-kovind-will-meet-widow-women-during-vrindavan-visit.jpg
Ram Nath Kovind Vrindavan Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कार्यकाल के आखिरी दौरे पर 27 जून को मथुरा के वृंदावन जाएंगे। जहां वे आश्रय सदन में रह रहीं विधवा और बेसहारा महिलाओं का दर्द भी साझा करेंगे और उनके साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। आगरा जोन के साढ़े 13 सौ पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवानों को चप्पे पर तैनात किया जाएगा।
वृंदावन में 27 जून को राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कृष्णा कुटीर में रंगाई-पुताई काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ गेट से लेकर अंदर तक टूट-फूट को दुरुस्त किया जा रहा है। पेड़ों की छटाई से लेकर घार लगाने का काम किया जा रहा है। आश्रय सदन में रहने वाली विधवा और बेसहारा महिलाएं भी राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्साहित नजर आ रही हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब तीन आश्रम में रहने वाली करीब 140 महिलाओं के साथ बिताएंगे। राष्ट्रपति जहां इन महिलाओं के दर्द को साझा करेंगे। वहीं आत्मनिर्भर योजना के तहत बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन भी करेंगे।
यह भी पढ़ें – सीएम योगी 10 लाख से अधिक ग्रामीणों को आज सौपेंगे उनके घरौनी प्रमाणपत्र

राष्ट्रपति से मिलने को आतुर

आश्रय सदन में रह रहीं रायपुर छत्तीसगढ़ की ऊषा श्रीवास्तव ने बताया कि 20 साल पहले उन्होंने पति के साथ घर परिवार छोड़कर वृंदावन चली आई थी, तब से कान्हा की नगरी में ही रम गई हूं। उन्होंने बताया कि आश्रम की सभी महिलाएं राष्ट्रपति से मिलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ 500 रुपये गुजारे के लिए मिलते हैं। इसके साथ ही न पेंशन आ रही है और न ही आधार कार्ड बने हैं। इसके साथ ही कई समस्याएं हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रपति के आने से उनकी सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा।
यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज शाम आएंगे काशी

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 1350 जवान

राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से वृंदावन को 7 जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। 1350 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी के जवानों पर सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी होगी। इस दौरान 7 एसपी, 12 एएसपी, 20 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 120 एसआई, 600 पुलिसकर्मी, 5 कंपनी पीएसी के साथ लोकल इंटेलिजेंस, खुफिया विभाग ड्यूटी पर रहेंगे। राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आने से पहले हेलीकॉप्टर की ट्राई लैंडिंग की जाएगी।

Home / Mathura / Ram Nath Kovind Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कार्यकाल के आखिरी दौरे पर जाएंगे वृंदावन, आश्रय सदन में साझा करेंगे विधवा महिलाओं का दर्द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो