1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान्हा की नगरी में दौड़ा श्री राम का रथ, दो दिवसीय रथ यात्रा का हुआ समापन

- श्री कृष्ण की नगरी में दौड़ा श्री राम का रथ - दो दिवसीय रथ यात्रा का हुआ समापन - पूरे महानगर में घूमा राम जी का रथ

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

arun rawat

Jan 12, 2021

भगवान श्री राम के रथ का पूजन करती महिलाएं - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

भगवान श्री राम के रथ का पूजन करती महिलाएं - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा. श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जन जन की भावनाएं जुडें, इस हेतु से दो दिवसीय रथ यात्रा का आयोजन समिति के तत्त्वाधान में हुआ। रथ यात्रा कल श्री कृष्णजन्मभूमि से प्रारंभ होकर मुख्य चौराहों और बाज़ारों से होते हुए सांय काल मे हनुमान मंदिर धौलीप्याऊ तिराहे तक पहुंची थी। रात्रि विश्राम उसी मंदिर पर हुआ।


यात्रा मंगलवार को पुनः हनुमान मंदिर से रथ की आरती एवं राम स्तुति के बाद प्रारम्भ होकर धौलीप्याऊ, नरहौली, महोली, सौंख रोड, भूतेश्वर, बाकलपुर, केडी डेंटल गोकुल रेस्टॉरेंट होते हुए संघ के विभाग कार्यालय केशव भवन पर समाप्त हुई। रथ यात्रा के साथ चल रहे रामभक्त रास्ते मे पड़ने वाले बाज़ारों और बस्तियों में राम मंदिर के सहयोग के लिए लोगों को जागरूक कर रहे थे। यात्रा में लग रहे नारे और श्री राम के भजन यात्रा के गुजरने वाले मार्ग को राममय कर रहे थे। यात्रा को आता देख लोग भक्ति भाव से स्वयं यात्रा के रथ पर आकर श्री राम जी की पूजा अर्चना करने लगे थे।


कई जगहों पर लोग इतने भाव विभोर हो गए कि यात्रा को ही समर्पण निधि अभियान की टोली समझ सहयोग निधि समर्पित करने लगे, ऐसे में स्थिति समझते हुए साथ चल रहे राम भक्तों ने उनके घर आकर सहयोग लेने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख माधव पुलकित प्रसाद ने बताया कि यात्रा के रास्ते मे पड़ने वाले ध्रुव मंदिर महोली, शांतनु बिहारी मंदिर सतोहा, भूतेश्वर, चामुंडा देवी मंदिर जैसे अन्य मुख्य मंदिरों पर यात्रा का भव्य स्वागत एवं आरती उतारी गई।


यात्रा में रथ पर पूरे समय महानगर के निधि संग्रह अभियान के प्रमुख योगेश आवा, विजय बंटा, संघ के कार्यवाह शिवकुमार, यात्रा के संयोजक श्याम चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, जगमोहन पाठक, अंशुल गोस्वामी,पुलकित एवं इनके साथ के बाइक पर सैकड़ों राम भक्त चल रहे थे।

By - Nirmal Rajpoot

Story Loader